फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news road accident death

Firozabad News: वाहन की टक्कर से डाक सहायक की मौत

Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
firozabad news road accident death
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में इंदुमई के पास जयपुरिया स्कूल के सामने बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार डाक सहायक की जान चली गई। किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर परिजन को सौंपा।
विज्ञापन

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव डडियामई निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ देव (33) आगरा के शाहगंज स्थित डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत थे। वे दो दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर घर आए थे। बृहस्पतिवार की रात वह बाइक से फिरोजाबाद से शिकोहाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-19 पर जयपुरिया स्कूल के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें रौंद दिया। देवेंद्र दो बहनों में इकलौते भाई थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन



अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेखर सेंगर, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed