{"_id":"6a6d146010a147748900d979","slug":"firozabad-news-court-dicision-firozabad-news-c-169-1-mt11005-180931-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिस से हुई मुठभेड़ के चारों आरोपियों को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिस से हुई मुठभेड़ के चारों आरोपियों को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस की आगरा के टप्पेबाजी गिरोह से 3 जुलाई को हुई मुठभेड़ और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों सुभाष यादव निवासी शाहगंज, आगरा, दिनेश चंद्र निवासी जगदीशपुरा, आगरा, तनुज गोस्वामी निवासी शाहगंज, आगरा और जग्गू उर्फ जगदीश को अदालत से जमानत मिल गई है। पुलिसकर्मियों को कोई चोट न आने (''''नो-इंजरी केस'''') और पुलिस की बरामदगी फर्द में किसी स्वतंत्र साक्षी का नाम न होने के आधार पर यह फैसला सुनाया।
बता दें कि थाना उत्तर के एसआई बृजेश कुमार दीक्षित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 3 जुलाई 2026 की रात पुलिस टीम जलेसर रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर तीन बाइकों पर सवार चार अभियुक्तों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा था कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुभाष के पैर में गोली लगी और पुलिस ने मौके से चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 अतमंचे, कारतूस, 1.5 लाख रुपये और तीन मोटरसाइकिलें बरामद करने का दावा किया था।
-- -- -