फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Schools Closed up to Class eight school will remain closed every Monday during month of Sawan

School Closed: यूपी के इस जिले में सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, DM ने जारी किए आदेश

Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 01 Aug 2026 09:18 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है। सोमवार को आठवीं तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सावन के हर सोमवार को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन
Schools Closed up to Class eight school will remain closed every Monday during month of Sawan
UP School Closed - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन मास के दौरान कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के कक्षा आठ तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में सावन मास के प्रत्येक सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी ने सभी विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए रहेगा। सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचेंगे और विभागीय कार्यों का निस्तारण करेंगे। शिक्षकों को अपार आईडी बनाने, यूडायस प्लस पोर्टल पर लंबित सूचनाएं अपडेट करने, इंस्पायर अवार्ड सहित अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


 

बताया कि सावन के सोमवार को कांवड़ यात्रियों की संख्या अधिक होने से प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन होने से भारी वाहनों को निकलने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

रूट डायवर्जन भी लागू
सोरों और कछला घाट पर गंगाजल लेने पहुंचने वाले कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए जिले में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वहीं रोडवेज बसों का संचालन भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा। डायवर्जन व्यवस्था सोमवार की शाम छह बजे तक लागू रहेगी। यही व्यवस्था सात से 11 अगस्त, 14 से 17 अगस्त और 21 से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार से सोमवार शाम तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान अलीगढ़, पिलुआ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, बरेली, शिकोहाबाद और टूंडला की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा। इन्हें वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर निकाला जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान एटा-कासगंज मार्ग को वन-वे रखा जाएगा।

 
विज्ञापन

यहां से होगा वाहनों का संचालन
- अलीगढ़ व पिलुआ से मैनपुरी जाने वाले भारी वाहन एटा बाईपास से डायवर्ट किए जाएंगे।
- अलीगढ़ व पिलुआ से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर जाएंगे।
- एटा से बदायूं व बरेली जाने वाले भारी वाहन ओन घाट चौकी, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और कादरगंज मार्ग से भेजे जाएंगे।
- मैनपुरी से आने वाले भारी वाहनों को एटा बाईपास से अलीगढ़ भेजा जाएगा।
- कासगंज से फिरोजाबाद जाने वाले वाहन सौरभ ढाबा से अमांपुर, एटा बाईपास, मलावन, कुरावली, घिरोर और शिकोहाबाद होकर गुजरेंगे।
- शिकोहाबाद से एटा आने वाले सभी भारी, हल्के एवं आवश्यक वस्तुओं के वाहन घिरोर-मैनपुरी मार्ग से संचालित होंगे।
- टूंडला से आने वाले वाहन फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, घिरोर, कुरावली, मलावन, एटा बाईपास, सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा होकर बदायूं-बरेली जाएंगे।
- एटा-कासगंज मार्ग वन-वे रहेगा।
 
ये भी पढ़ें-UP: बाजार में बिक रहे इस कंपनी के डुप्लीकेट स्पोर्ट्स शू, पुलिस की छापेमारी में खुलासा; दुकानदार के खिलाफ FIR
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed