{"_id":"6a6ceda19dfb2bdb10047b54","slug":"medical-colleges-general-ward-full-malaria-confirmed-in-a-teenager-etah-news-c-163-1-eta1004-154266-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज का सामान्य वार्ड हुआ फुल, एक किशोर में मलेरिया की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज का सामान्य वार्ड हुआ फुल, एक किशोर में मलेरिया की पुष्टि
Sat, 01 Aug 2026 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में मलेरिया और मौसमी बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में रोजाना मलेरिया और वायरल फीवर के मरीज भर्ती हो रहे हैं। शुक्रवार को भी एक किशोर में मलेरिया की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जबकि वायरल बुखार और पेट दर्द के मरीजों से सामान्य वार्ड पूरी तरह फुल रहा।
मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती 16 वर्षीय अभिषेक निवासी पिथनपुर ने बताया कि उसे पिछले तीन दिनों से तेज बुखार आ रहा था। किसी निजी क्लीनिक से दवा लेने के बाद भी जब आराम नहीं मिला, तो बृहस्पतिवार को वह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में पहुंचा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सामान्य वार्ड में भर्ती कर मलेरिया की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई।
वायरल बुखार और पेट दर्द के मरीजों से वार्ड फुल
बरसात के इस मौसम में वायरल बुखार, संक्रमण और पेट दर्द से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में 40 नए मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि सामान्य वार्ड की कुल क्षमता भी 40 बेड की ही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिया जा रहा है। संवाद