{"_id":"6a6cec5e224d43528506e6f4","slug":"administration-on-alert-for-kanwar-yatra-district-divided-into-5-zones-magistrates-deployed-etah-news-c-163-1-eta1013-154284-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, 5 जोन में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, 5 जोन में बांटा जिला, मजिस्ट्रेट तैनात
Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जनपद को पांच जोन में विभाजित किया गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।
सोरों गंगा घाट से कांवड़ भरकर हजारों की संख्या में कांवड़िये एटा से गुजरते हैं। संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी रूटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) संगम लाल ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि धार्मिक आयोजनों के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। प्रत्येक जोन में संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी को पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। इसके अलावा, विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए खंड विकास अधिकारियों, नायब तहसीलदारों और अन्य अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने तैनाती क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें और इसकी नियमित सूचना उच्च अधिकारियों को दें। कोई भी जोनल या सेक्टर मजिस्ट्रेट जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जोनवार रहेगी जिम्मेदारी
प्रथम जोन: उप जिला मजिस्ट्रेट श्वेता सिंह
द्वितीय जोन: उप जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक अलीगंज) रवींद्र सिंह
तृतीय जोन: अपर उप जिला मजिस्ट्रेट (एटा) विपिन कुमार
चतुर्थ जोन: डिप्टी कलेक्टर शशि शेखर
पंचम जोन: उप जिला मजिस्ट्रेट (जलेसर) पीयूष रावत
--
एसडीएम ने किया कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण
अलीगंज: नवागत एसडीएम डॉ. शशिशेखर ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद शुक्रवार को सावन माह की कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह के साथ उन्होंने कंपिल रोड, एटा रोड और सरौंठ रोड का जायजा लिया तथा यात्रियों की सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वहीं, क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कस्बे के सभी प्रमुख चौराहे और तिराहों पर रविवार और सोमवार को 24 घंटे पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। इस दौरान बीडीओ शिवशंकर शर्मा, थाना प्रभारी रूपेश वर्मा और नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।