फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Block Pramukh and Councilor's representative clash in a battle for supremacy.

Etah News: वर्चस्व की जंग में आमने-सामने आए ब्लॉक प्रमुख और सभासद प्रतिनिधि

Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Block Pramukh and Councilor's representative clash in a battle for supremacy.
मिरहची। ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा और नगर पंचायत के सभासद प्रतिनिधि योगेश कुमार के बीच उपजा राजनीतिक वर्चस्व का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रास्ता रोकने, जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए मिरहची थाने में तहरीर दी है। पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों पक्षों में ठनी रार से गांव में लगातार तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

दोनों पक्ष कस्बे के नजदीकी गांव कुटैना के रहने वाले हैं। नगर पंचायत के गठन के समय कुटैना गांव को इसमें शामिल किया गया था, जहां से योगेश कुमार की पत्नी सभासद हैं। सभासद का चुनाव जीतने के बाद योगेश ने आगामी नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, वर्ष 2021 के चुनाव में रवि वर्मा ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। कुटैना गांव के नगर पंचायत में शामिल होने और अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने पर रवि वर्मा ने अपनी मां को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया था। इस चुनाव में सफलता न मिलने के कारण रवि वर्मा लगातार अध्यक्ष पद की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, योगेश कुमार का आरोप है कि उनकी सक्रियता और तैयारी को देखकर रवि वर्मा उन्हें अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानने लगे हैं। एक ही गांव के होने के कारण राजनीतिक वैमनस्यता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed