फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four daughters from the district selected for the state-level women's kabaddi tournament.

Etah News: प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की चार बेटियों का चयन

Sat, 01 Aug 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four daughters from the district selected for the state-level women's kabaddi tournament.
एटा। जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए प्रदेश स्तर पर जगह बनाई है। आगरा में चार से छह अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले की चार बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 28 जुलाई को जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए थे। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों ने 29 जुलाई को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग किया। मंडलीय चयन के बाद जिले की अनामिका, नंदिनी, शिवानी व प्रतीक्षा उपाध्याय का चयन अलीगढ़ मंडल की टीम के लिए किया गया। अब चारों खिलाड़ी आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिले के खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है खिलाड़ियों ने भी मेहनत और टीम भावना के दम पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed