{"_id":"6a6cece497803149100a6e25","slug":"overspeeding-vehicles-will-be-detected-from-a-distance-of-1-km-using-state-of-the-art-interceptors-etah-news-c-163-1-eta1004-154277-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अत्याधुनिक इंटरसेप्टर से 1 किमी दूर से पकड़े जाएंगे ओवर स्पीड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अत्याधुनिक इंटरसेप्टर से 1 किमी दूर से पकड़े जाएंगे ओवर स्पीड वाहन
Sat, 01 Aug 2026 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को हरी झंडी दिखाते एसएसपी डॉ. इलामारन जी। स्रोत पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए यातायात पुलिस को एक अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिल गया है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी. ने पुलिस कार्यालय परिसर से इस हाईटेक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड डिटेक्शन रडार, हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है। इसमें लगा रडार चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन करेगा, जबकि हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे 250 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक की दूरी से तेज रफ्तार वाहनों की नंबर प्लेट कैप्चर करने में सक्षम हैं।
एसएसपी ने बताया कि इस वाहन की मदद से ओवर स्पीड गाड़ी चलाने वालों की पहचान कर तुरंत ई-चालान किया जाएगा। इसके अलावा, वाहन में ब्रीथ एनालाइज़र भी लगाया गया है, जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वालों की मौके पर ही जांच की जा सकेगी। यह हाईटेक वाहन रॉन्ग साइड ड्राइविंग समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पैनी तकनीकी नजर रखेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पांडे और अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।