{"_id":"6a0576ded4f4ff0ae90425aa","slug":"video-uproar-over-medical-store-closure-poster-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेडिकल स्टोर बंदी का पोस्टर लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मेडिकल स्टोर बंदी का पोस्टर लगाने पर हंगामा
आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को मेडिकल स्टोर की हड़ताल का एलान किया है। बुधवार को फव्वारा स्थित मेडिकल स्टोर पर बंदी का पोस्टर लगाने पर मेडिकल संचालक ने विरोध जताया। इस पर दवा व्यापारियों के दूसरे संगठन आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। दोनों में कहासुनी होने पर पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला।
पुलिस ने आगरा फार्मा एसोसिएशन को किसी भी मेडिकल स्टोर को जबरन बंद कराने और उनके प्रतिष्ठान पर बंदी का पोस्टर न लगाने की हिदायत दी। आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि दवाएं आवश्यक अधिनियम के तहत आती हैं। दुकानों को जबरन बंद करवाने के लिए दबाव डालना ठीक नहीं है। उधर, आगरा फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप बंसल ने बताया कि किसी भी मेडिकल स्टोर को जबरन बंद नहीं कराया जा रहा है। दूसरा संगठन हमारे पोस्टर और बैनर फाड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।