{"_id":"6a05b9f8c7a1c645a508f84a","slug":"four-accused-of-robbing-petrol-pump-manager-arrested-vehicle-used-in-the-crime-seized-ambikapur-news-c-1-1-noi1488-4280723-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का राजफाश: पूर्व कर्मचारी ने बदला लेने के लिए रची साजिश, मास्टरमाइंड समेत चार पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट का राजफाश: पूर्व कर्मचारी ने बदला लेने के लिए रची साजिश, मास्टरमाइंड समेत चार पकड़े
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 05:58 PM IST
सरगुजा पुलिस ने पेट्रोल पंप मैनेजर से हुई लूट की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो वाहन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है, जबकि एक नाबालिग को बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गांधीनगर निवासी शिवचंद वर्मा ने सात मई को थाना दरिमा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह कुम्हारता-नचाई स्थित वेदिका पेट्रोल पंप से हिसाब-किताब कर 61 हजार 670 रुपये लेकर अंबिकापुर लौट रहे थे। इसी दौरान नचाई चौक के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उनका रास्ता रोका।
आरोपियों ने चेहरा ढँक रखा था और धमकाते हुए नकदी, मोबाइल, हिसाब की डायरी तथा मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान दरिमा से गांधीनगर मार्ग पर लगे निगरानी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान दुर्गेश उर्फ यश ईमालिया, आकाश झारिया, निशांत नगेसिया और एक अन्य के रूप में हुई।
पुलिस ने मुख्य आरोपी दुर्गेश उर्फ यश ईमालिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह पहले वेदिका पेट्रोल पंप में काम करता था। शादी के लिए बिना अनुमति 30 हजार रुपये लेने पर उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने बदला लेने की नीयत से अपने साथियों के साथ लूट की साजिश रची।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आकाश झारिया और निशांत नगेसिया सहित अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और एक्टिवा स्कूटर जब्त की गई है। इस पूरे मामले की कार्रवाई में थाना दरिमा और गांधीनगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साइबर सेल की टीम ने भी जांच में अहम सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।