{"_id":"6a7da648d97b93d174004de1","slug":"extended-a-helping-hand-during-a-time-of-crisis-collector-and-sp-honored-them-with-certificates-of-appreciation-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4607841-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हादसे में घायलों की मदद करने वाले आशीर्वाद बने 'राहवीर', प्रशासन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हादसे में घायलों की मदद करने वाले आशीर्वाद बने 'राहवीर', प्रशासन ने किया सम्मानित
Thu, 13 Aug 2026 05:24 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 05:24 PM IST
सार
सड़क दुर्घटना के बाद घायलों की मदद के लिए तुरंत आगे आने वाले आशीर्वाद गुप्ता को बलरामपुर जिला प्रशासन ने सम्मानित किया है। 25 मार्च को गणेशमोड़ क्षेत्र में हुए हादसे के दौरान उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सम्मानित करते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में मदद करने वाले नागरिक आशीर्वाद गुप्ता को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। राहवीर योजना के तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का डेमो चेक प्रदान किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने आशीर्वाद गुप्ता को उनके मानवीय कार्य के लिए सम्मानित किया। आशीर्वाद ने 25 मार्च 2026 को चौकी गणेशमोड़ क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की तत्काल मदद की थी। उन्होंने बिना देरी किए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि दुर्घटना जैसी आपात स्थिति में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानवता का भी परिचय है। कई बार समय पर मिलने वाली छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में निर्णायक साबित हो सकती है। आशीर्वाद का यह प्रयास समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा कि सड़क हादसे के बाद शुरुआती समय घायल व्यक्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलना जरूरी है। आशीर्वाद ने बिना किसी स्वार्थ के घायलों को अस्पताल पहुंचाकर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर केवल तमाशबीन न बनें। सुरक्षित तरीके से तत्काल सहायता उपलब्ध कराने और अस्पताल पहुंचाने की पहल करें। कुछ मिनटों की तत्परता किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
प्रशासन की ओर से ऐसे नागरिकों को सम्मानित करने का उद्देश्य सड़क हादसों के दौरान लोगों को घायलों की सहायता के लिए प्रोत्साहित करना है। आशीर्वाद गुप्ता का सम्मान भी इसी पहल का हिस्सा है, जिससे समाज में मदद और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा मिल सके।