{"_id":"6a772b123fa79cf9ca0cc6db","slug":"womans-body-found-in-a-locked-room-family-accuses-husband-of-murder-manendragarh-police-launch-investigation-ambikapur-news-c-1-1-noi1560-4589839-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कमरे में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप; अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कमरे में मिला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप; अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
Sat, 08 Aug 2026 08:27 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:27 PM IST
सार
भलौर गांव में महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कमरे से शव मिलने के बाद परिजनों ने पति पर गंभीर संदेह जताया है। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
कमरे में मिला महिला का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम भलौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके कमरे से बरामद होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम भलौर में महिला का शव उसके घर के कमरे में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर महिला की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला और उसके पति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होने की बात भी परिजनों ने पुलिस को बताई है। इसी आधार पर परिजनों ने महिला की मौत को सामान्य नहीं मानते हुए उसके पति पर संदेह जताया है। हालांकि, अभी तक पुलिस जांच में मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही पति और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।