फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Headmaster found drunk during school hours, complaint found true in Collector's inspection

CG News: स्कूल समय में नशे में मिले प्रधान पाठक पर गिरी गाज, कलेक्टर की जांच के बाद तत्काल निलंबित

Sat, 08 Aug 2026 07:30 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 07:30 PM IST
सार

Chhattisgarh News: कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा के प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को स्कूल समय में कथित रूप से शराब के नशे में पाए जाने के मामले में निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
Headmaster found drunk during school hours, complaint found true in Collector's inspection
शराब के नशे में मिले प्रधान पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला रजवारीपारा में पदस्थ प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को स्कूल समय में कथित रूप से शराब के नशे में पाए जाने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद की गई।

विज्ञापन


निरीक्षण में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर, संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयक द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर और शैक्षणिक व्यवस्थाओं में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने का उल्लेख निरीक्षण प्रतिवेदन में किया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े से बातचीत की गई। प्रतिवेदन में दर्ज किया गया है कि उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी और उनकी बोली भी अस्पष्ट थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर के निरीक्षण में भी शिकायत प्रथम दृष्टया सही
आदेश में उल्लेखित जानकारी के मुताबिक, सात अगस्त को कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक के खिलाफ मिली शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। मामले को शिक्षक के आचरण एवं पदीय दायित्वों के विपरीत मानते हुए विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

सिविल सेवा नियमों के तहत लिया गया एक्शन
जिला शिक्षा अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक राम कुमार राजवाड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बैकुण्ठपुर BEO कार्यालय बनाया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान राम कुमार राजवाड़े का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बैकुण्ठपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।


यह भी पढ़ें: रायगढ़ में सनसनीखेज वारदात का खुलासा: मां-बेटी से दुष्कर्म और हत्या का आरोप, 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

शिक्षकों की जिम्मेदारी और अनुशासन पर फिर उठे सवाल
विभागीय कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में स्कूल समय के दौरान शिक्षकों की जिम्मेदारी और अनुशासन को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। विभाग ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed