बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   A massive fire in Ramanujganj gutted a clothing store; the businessman suffered a loss of over 50 lakh rupees.

Ambikapur News: रामानुजगंज में भीषण अग्निकांड, कपड़ा दुकान जलकर खाक; कारोबारी को 50 लाख से अधिक का नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 02:45 PM IST
A massive fire in Ramanujganj gutted a clothing store; the businessman suffered a loss of over 50 lakh rupees.
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के स्टेट बैंक रोड स्थित एक कपड़ा दुकान में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल और स्थानीय लोगों की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कारोबारी को 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

नगर के व्यस्त स्टेट बैंक रोड पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग बुझाने का प्रयास शुरू होता, दुकान में रखा कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।

सुबह टहलने निकले लोगों ने दुकान से धुआं और ऊंची लपटें उठती देखीं। उन्होंने तत्काल दुकान संचालक निहाल जायसवाल को सूचना देने के साथ नगर पालिका के फायर ब्रिगेड को भी खबर दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास जारी रखा गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

राहत एवं बचाव कार्य में नगर पालिका के पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता और रोहित गुप्ता सहित कई स्थानीय युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया। सभी ने मिलकर आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि रामानुजगंज नगर में एक सप्ताह के भीतर आगजनी की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है और वे अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दो ट्रेनों को आग से बचाने वाले सुरजीत सिंह आज मुआवजे के लिए भटक रहे

लखनऊ में बिजली विभाग की टीम तारों के आसपास से कर रही पेड़ों की छंटाई

04 Aug 2026

Dhamtari News: मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए दूसरे व्यक्ति का शव बरामद, लापता हुए छात्र की तलाश जारी

04 Aug 2026

Jagdalpur Fire News: प्रिंटिंग दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कानपुर: गोविंदपुरी के चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, पुराना पुल बंद

04 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ में रात से लगातार हो रही बारिश, गर्मी और उमस से राहत

04 Aug 2026

Tikamgarh: कुंडेश्वर से लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय बालक की मौत; तीन घायल

04 Aug 2026
विज्ञापन

मोगा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो महिलाओं की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

Jabalpur News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार; 10 दोपहिया वाहन और चार बैटरियां बरामद

04 Aug 2026

Ujjain: मखाने और डॉयफ्रूट की माला से सज गए बाबा श्री महाकाल, भस्म आरती में भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

04 Aug 2026

बोतल में ल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा; तोड़फोड़ और पथराव

04 Aug 2026

युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, राहगीरों को हुई परेशानी

04 Aug 2026

VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

04 Aug 2026

Meerut: एडीजी भानु भास्कर ने किया औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण, दिए निर्देश

04 Aug 2026

भगत सिंह की प्रतिमा से टकराई तेज रफ्तार कार, सात श्रद्धालु घायल; VIDEO

04 Aug 2026

स्कूल बस और तीन बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल; VIDEO

04 Aug 2026

चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति; VIDEO

04 Aug 2026

खेत की जोताई को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; VIDEO

04 Aug 2026

चहनिया में सक्रिय उचक्कों का गैंग, एक सप्ताह में दूसरी बुजुर्ग महिला बनी शिकार; VIDEO

04 Aug 2026

राजदरी जलप्रपात में डूबने लगे दो पर्यटक, वन विभाग और पर्यटकों ने बचाई जान; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की मां काली की पूजा अर्चना, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व विधायक ने चेताया- किसानों को पानी नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन, VIDEO

04 Aug 2026

काले बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, छतों पर करकट तोड़े; VIDEO

04 Aug 2026

शार्ट सर्किट से बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान खाक; VIDEO

04 Aug 2026

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, सड़क किनारे सफाई और मिट्टी भराई सिर्फ कागजों पर; VIDEO

04 Aug 2026

छत के रास्ते रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, 7 लाख से अधिक के जेवर, नकदी और लैपटॉप पार; VIDEO

04 Aug 2026

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम से युवक की हाथापाई, आरोपी फरार; VIDEO

04 Aug 2026

दतिया में कांग्रेस की जीत पर जश्न

04 Aug 2026

अमेठी: पड़ोसी के घर युवक की हत्या, सड़क पर उतरा गुस्सा, हाईवे किया जाम

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed