{"_id":"6a7076acd15476f47f0a2995","slug":"ambikapur-news-geur-river-overflows-after-heavy-rain-bridge-closed-residents-left-stranded-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: बलरामपुर में मूसलाधार बारिश से गेऊर नदी ऊफान पर, पुल बंद होने से फंसे लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: बलरामपुर में मूसलाधार बारिश से गेऊर नदी ऊफान पर, पुल बंद होने से फंसे लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल
Mon, 03 Aug 2026 04:38 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:38 PM IST
सार
मूसलाधार बारिश ने राजपुर क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित कर दिया। राजपुर-ओकरा-कोठी पत्थल मार्ग पर गेउर नदी का पुल बारिश के बाद जलमग्न हो गया और लोग घंटों फंसे रहे। इस दौरान कई लोगों ने खतरा मोल लेकर पुल पार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
ऊफनती गेउर नदी पार करते वाहन और लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में रविवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर हैं। भारी बारिश के चलते राजपुर-ओकरा-कोठी पत्थल मुख्य मार्ग पर स्थित गेउर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा और कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा।
जानकारी के अनुसार रविवार रात से रुक-रुककर हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार सुबह गेउर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। सुबह करीब 11 से दोपहर 1 बजे तक पुल के ऊपर लगभग 1 से 2 फीट पानी का तेज बहाव रहा। इसके चलते राजपुर-ओकरा-कोठी पत्थल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मार्ग बंद होने से पुल के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच पिकअप, मोटर साइकिल और अन्य वाहन पुल से निकालते नजर आए। वहीं कुछ ग्रामीण भी उफनती नदी को पैदल पार करते दिखाई दिए, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रही।
ये भी पढ़ें: CG Weather News: रायपुर में उमस से लोग बेहाल, इन जिलों में बारिश की संभावना, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के दौरान मौके पर संबंधित विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। पुल के दोनों ओर न तो बैरिकेडिंग की गई थी और न ही लोगों को रोकने के लिए कोई सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बारिश के मौसम में ऐसे संवेदनशील पुलों पर समय रहते बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की जान जोखिम में न पड़े और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।