भूत का चक्कर बताकर लूटी इज्जत: मौलवी ने दुकान पर बुलाया, फिर बेहोश कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच नामजद
उपचार के बहाने बुलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तावडू सदर थाना पुलिस ने मौलवी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह के सदर थाना क्षेत्र में उपचार के बहाने बुलाकर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती हो गई। तावडू सदर थाना पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर एक मौलवी समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि गत 22 मई को वह अपने बच्चे को दिखाने के लिए पलवल जिले के मठेपुर गांव में एक मौलवी के पास गई थी। आरोपी ने कहा कि बच्चे पर ऊपरी (भूत-प्रेत) का चक्कर है और इलाज के लिए अगले दिन तावडू के खोरी गांव स्थित उसकी दुकान पर आना होगा।
अगले दिन महिला जब बताए गए पते पर पहुंची तो आरोपी ने कहा कि इलाज सूर्यास्त के बाद होगा। इसी दौरान उसे पेय पदार्थ दिया गया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता के अनुसार, होश आने पर वह एक कमरे में बंद मिली। आरोप है कि मौलवी और दो अन्य लोगों ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो बच्चे को जान से मार दिया जाएगा।
इसके बाद उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कई लोगों द्वारा गलत काम कराया गया। आरोपियों ने उसकी पहचान से सिम भी निकलवाकर परिजनों को फोन कराया और फिर सिम तोड़ दी। महिला का आरोप है कि 23 जून की रात वह किसी तरह अपने बच्चे के साथ वहां से भागकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। 25 जून को उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बाद में उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच एएसपी स्तर पर कराई गई। रविवार को एसपी के निर्देश पर तावड़ू सदर थाना पुलिस ने मौलवी, दो अन्य पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल 5 लोगों को नामजद किया है। नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार का कहना है मामले की गहनता से जांच जारी है।