फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teacher Sandhya stabbed to death inside a school in Faridabad cctv video live

'मैं उसका पति': स्कूल में शिक्षिका को बुलाया, 32 सेकंड में चाकू से 25 से ज्यादा वार; खौफनाक कत्ल का VIDEO कैद

Mon, 03 Aug 2026 03:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Aug 2026 03:24 PM IST
सार

Faridabad Murder Video: फरीदाबाद में स्कूल के अंदर एक शिक्षिका संध्या की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Teacher Sandhya stabbed to death inside a school in Faridabad cctv video live
स्कूल के अंदर शिक्षिका संध्या की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार सुबह एक नकाबपोश युवक ने परिसर में घुसकर महिला अध्यापिका की चाकू से गोदकर दर्दनाक हत्या कर दी। हमलावर ने महज 32 सेकंड के भीतर शिक्षिका के गले, छाती, पेट और चेहरे पर करीब 25 से ज्यादा बार चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से भाग गया। 
विज्ञापन




सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को तुरंत अलफलाह अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मूल रूप से डबूआ (बल्लभगढ़) निवासी संध्या (25) की शादी फिरोजपुर कलां निवासी विक्की से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी और संध्या सिकरौना के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन


 

सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे एक युवक अमित मुंह पर कपड़ा बांधकर स्कूल के मुख्य गेट पर पहुंचा। गेट पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी के अनुसार, युवक ने खुद को शिक्षिका का पति बताकर संध्या से मिलने की बात कही। स्टाफ ने जब संध्या को सूचना दी, तो वह मुख्य द्वार के पास उससे मिलने पहुंचीं। संध्या के पहुंचते ही नकाबपोश युवक ने अचानक जेब से चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया।

फर्श पर गिरने के बाद भी हमला करता रहा सिरफिरा
वारदात का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि हमले के बाद संध्या जान बचाने के लिए बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए पीछे भागीं, लेकिन आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और चाकू से वार करता रहा।

बचने की कोशिश में संध्या फर्श पर गिर गईं, लेकिन सिरफिरे आरोपी ने उनके ऊपर बैठकर ताबड़तोड़ वार जारी रखे। महज 32 सेकंड के भीतर आरोपी ने उनकी छाती, पेट, गले और चेहरे पर 25 से ज्यादा बार वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेसुध होकर खून से लथपथ हो गईं।

बचाने आए स्कूल संचालक पर भी किया हमले का प्रयास
चीख-पुकार सुनकर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं संचालक डॉ. तेजपाल शर्मा तुरंत मौके की ओर दौड़े और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर हमलावर ने उन पर भी दो बार चाकू से वार करने की कोशिश की और गालियां देते हुए पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। जब तक अन्य शिक्षक और स्टाफकर्मी मौके पर इकट्ठा होते, तब तक शिक्षिका की मौत हो चुकी थी और आरोपी मौका पाकर भाग गया। 
 
विज्ञापन

सिरोही गांव के स्कूल से शुरू हुई थी रंजिश
चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। संध्या पहले सिरोही गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं, जहां आरोपी युवक (निवासी गांव कोर्ट) से उनकी जान-पहचान हुई थी। आरोपी द्वारा परेशान किए जाने पर संध्या ने कुछ समय पहले उसके खिलाफ छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस दौरान आरोपी ने सभी के सामने माफी मांग ली थी, लेकिन वह अंदर ही अंदर रंजिश रखने लगा था। इसी बदले की भावना में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के दो घंटे के अंदर ही आरोपी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed