{"_id":"6a7057c47fa641a5ce0529d0","slug":"datia-bye-election-result-celebrations-begin-at-mp-congress-office-as-candidate-leads-in-early-rounds-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Datia Bye Election Result: मतगणना के बीच PCC कार्यालय में बंटने लगी मिठाई, कांग्रेस प्रत्याशी आगे; जश्न शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Datia Bye Election Result: मतगणना के बीच PCC कार्यालय में बंटने लगी मिठाई, कांग्रेस प्रत्याशी आगे; जश्न शुरू
Mon, 03 Aug 2026 02:26 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:26 PM IST
सार
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 10 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। रुझानों में लगातार आगे रहने के बाद भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन
पीसीसी कार्यालय में जश्न का माहौल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की लगातार बढ़त से राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। घनश्याम सिंह के निर्णायक बढ़त बनाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई, जमकर नारेबाजी की और कांग्रेस की जीत का भरोसा व्यक्त किया।
भोपाल कांग्रेस कार्यालय में शुरू हुआ जश्न
सुबह से मतगणना के रुझानों पर नजर रखे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जैसे ही सातवें राउंड के बाद बढ़त की खबर सुनी, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिठाइयां बांटनी शुरू कर दीं। कार्यकर्ताओं ने 'कांग्रेस जिंदाबाद' और 'घनश्याम सिंह जिंदाबाद' के नारे लगाए। कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुकेश नायक का दावा- 10 हजार वोटों से जीतेंगे घनश्याम सिंह
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि शुरुआती रुझानों से ही स्पष्ट हो गया था कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगभग 10 हजार वोटों से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने भाजपा सरकार के कामकाज पर अपना फैसला सुना दिया है।
विज्ञापन
उमंग सिंघार बोले- जनता ने सरकार के खिलाफ मतदान किया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया में व्यापारी, किसान, महिलाएं, युवा, दलित और आदिवासी भाजपा सरकार से नाराज थे। जनता ने अपने मत के जरिए सरकार को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में हैं और अंतिम परिणाम भी कांग्रेस की जीत के रूप में सामने आएगा। सिंघार ने कहा कि यह केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाला जनादेश है। जनता का रुझान स्पष्ट दिखाई दे रहा है और कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Datia Bye Election Result Live: कांग्रेस प्रत्याशी की मजबूत बढ़त, सातवें राउंड में 1509 वोट से भाजपा को पछाड़ा
राजेंद्र भारती के निष्कासन पर भी दिया जवाब
पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के पार्टी से निष्कासन के सवाल पर उमंग सिंघार ने कहा कि यह फैसला स्थानीय प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शिकायत के आधार पर संगठन ने लिया है। यह पूरी तरह पार्टी का आंतरिक निर्णय है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा चुनाव हारती है तो क्या वह भी अपने नेताओं पर कार्रवाई करेगी?
कुणाल चौधरी बोले बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू, जनता ने अहंकार का दिया जवाब
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव और महाराष्ट्र के सह-प्रभारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दतिया की जीत केवल एक सीट की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती की शुरुआत है। कुणाल चौधरी ने कहा कि मां पीतांबरा के आशीर्वाद से किसानों, मजदूरों, गरीबों, शोषितों, वंचितों और पीड़ितों ने भाजपा को करारा जवाब दिया है। उनके मुताबिक भाजपा ने दतिया में सत्ता, धनबल और बाहुबल के दम पर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, लेकिन जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसे सबक सिखाया।
उन्होंने कहा कि यह जीत राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में लड़ी गई सामूहिक लड़ाई का परिणाम है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा और जनता ने भाजपा के अहंकार को नकार दिया। कुणाल चौधरी ने कहा कि जीतू पटवारी पूरी ताकत के साथ मैदान में डटे रहे। यह उनकी, कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता तथा जनता की साझा जीत है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता पर अहंकार के साथ फैसले थोपे गए, तो जनता आगे भी इसी तरह जवाब देगी और भाजपा की उल्टी गिनती जारी रहेगी।