फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   datia by election mandate today narottam mishra prestige bjp strategy congress comeback madhya pradesh

दतिया का जनादेश आज: नरोत्तम की साख, भाजपा की रणनीति या कांग्रेस की वापसी...किसके पक्ष में जाएगा फैसला?

Mon, 03 Aug 2026 06:00 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

Datia Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। यह भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। नतीजे से भाजपा की नई रणनीति, कांग्रेस की वापसी की संभावनाओं और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक प्रभाव की भी परीक्षा होगी।

विज्ञापन
datia by election mandate today narottam mishra prestige bjp strategy congress comeback madhya pradesh
नरोत्तम मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम सोमवार यानी आज घोषित होगा। यह सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए राजनीतिक प्रतिष्ठा की परीक्षा माना जा रहा है। इस जनादेश से न केवल दोनों दलों की चुनावी रणनीति की कसौटी होगी, बल्कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक साख और संगठन में उनकी पकड़ को लेकर भी बड़ा संदेश जाएगा।

विज्ञापन

भाजपा ने इस बार लंबे समय तक दतिया का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। टिकट बदलने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी और भीतरघात की चर्चाएं पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सुर्खियों में रहीं। हालांकि इन अटकलों को खत्म करने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एक दर्जन से अधिक मंत्री, सांसद और विधायक लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। भाजपा ने चुनाव में जातीय समीकरण साधने पर भी विशेष जोर दिया।

विज्ञापन

दतिया विधानसभा में ब्राह्मण मतदाता करीब 14.8 प्रतिशत, अहिरवार-जाटव 14.7 प्रतिशत, कुशवाहा-काछी 12.2 प्रतिशत, यादव 7.4 प्रतिशत और लोधी 6.9 प्रतिशत हैं। इन प्रमुख वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए पार्टी ने अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बसई सहित उन इलाकों पर भी विशेष फोकस किया गया, जहां ब्राह्मण, लोधी और अन्य ओबीसी मतदाताओं की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गांवों की बढ़त, शहर की चुप्पी और भाजपा-कांग्रेस के भीतरघात पर टिकी सबकी नजर

दूसरी ओर कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पर दांव लगाया। उनकी पहचान सरल और साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में रही है। राजपरिवार से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ग्रामीण इलाकों में भी उनका प्रभाव रहा है। हालांकि मतदान के बाद कांग्रेस में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आए। घनश्याम सिंह ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। वहीं, आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव ने किसान, सड़क, बिजली और भ्रष्टाचार जैसे स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। हालांकि चुनाव के अंतिम चरण में मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटता नजर आया।

राजनीतिक विश्लेषकों का क्या कहना है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपेक्षाकृत कम मतदान, महिलाओं की घटती भागीदारी और भाजपा में भीतरघात की चर्चाओं ने मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। दतिया लंबे समय तक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मजबूत राजनीतिक गढ़ रहा है। टिकट कटने के बावजूद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लगातार प्रचार किया। ऐसे में आज का परिणाम केवल जीत-हार तय नहीं करेगा, बल्कि यह भी संकेत देगा कि दतिया की जनता ने भाजपा की नई रणनीति पर भरोसा जताया है या कांग्रेस को वापसी का मौका दिया है। साथ ही डॉ. नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की भूमिका को लेकर भी कई सवालों के जवाब मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed