फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   datia by election result today impact on 2028-madhya pradesh politics future strategy news

दतिया उपचुनाव का फैसला आज: एक सीट का परिणाम, लेकिन 2028 की राजनीति को देगा बड़ा संकेत; तय होगी आगे की रणनीति

Mon, 03 Aug 2026 06:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 06:05 AM IST
सार

Datia Bye Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज  आएगा। यह नतीजा भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। राजनीतिक दल इसे 2028 विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मूड और संगठनात्मक ताकत का अहम संकेत मान रहे हैं।

विज्ञापन
datia by election result today impact on 2028-madhya pradesh politics future strategy news
दतिया उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज सामने आएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस में किस पर भरोसा जताया है। हालांकि इस उपचुनाव के नतीजे से प्रदेश सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके राजनीतिक मायने काफी अहम माने जा रहे हैं। राजनीतिक दल इसे 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मूड की पहली बड़ी परीक्षा के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

30 जुलाई को हुए मतदान में 1 लाख 57 हजार 407 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 85,989 पुरुष, 71,414 महिलाएं और चार अन्य मतदाता शामिल रहे। कुल मतदान 71.42 प्रतिशत दर्ज हुआ। पुरुषों का मतदान 74.05 प्रतिशत और महिलाओं का मतदान 68.48 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

भाजपा के लिए प्रतिष्ठा, कांग्रेस के लिए सियासी परीक्षा
यह चुनाव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहला विधानसभा उपचुनाव है। ऐसे में इसका परिणाम उनके नेतृत्व और संगठन की कार्यशैली की पहली बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज कर संगठन और सरकार के पक्ष में सकारात्मक संदेश देना चाहती है। वहीं, कांग्रेस इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अपनी राजनीतिक मजबूती का संदेश देना चाहेगी। यदि कांग्रेस जीत दर्ज करती है तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों को भी कुछ हद तक विराम मिल सकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  '18 साल से कम के लिए नहीं'...फिर भी स्कूल में चला दी फिल्म, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गया मामला

नरोत्तम मिश्रा की सियासी पकड़ पर भी नजर
दतिया को पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। उपचुनाव में उन्हें टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। इसके बाद हुए विवाद के बावजूद मिश्रा ने सार्वजनिक रूप से आशुतोष तिवारी को जिताने की अपील की। ऐसे में इस चुनाव का परिणाम उनकी क्षेत्रीय पकड़ और प्रभाव के संदर्भ में भी देखा जाएगा। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी एक उपचुनाव के आधार पर व्यापक राजनीतिक निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा, लेकिन परिणाम आने के बाद राजनीतिक विश्लेषण और चर्चाएं जरूर तेज होंगी।

2028 की रणनीति के लिए अहम संकेत
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव का परिणाम केवल एक विधायक चुनने तक सीमित नहीं रहेगा। इससे यह संकेत भी मिलेगा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी, चुनावी रणनीति और जनसमर्थन किस दिशा में बढ़ रहा है। यही वजह है कि सोमवार को आने वाले इस नतीजे पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed