फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Datia Bye Election Result Live: दतिया को मिलेगा नया विधायक, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत? आज आएगा परिणाम

Mon, 03 Aug 2026 07:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/दतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 03 Aug 2026 07:12 AM IST
खास बातें

Datia By Election Vote Couting Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा की ओर से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस की ओर से घनश्याम सिंह चुनाव मैदान में हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। है। चुनाव परिणाम से जुड़ा हर बड़ा अपडेट, रुझान और अंतिम नतीजा जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ लगातार जुड़े रहें।

विज्ञापन
Datia Bypoll 2026 Result Live: BJP or Congress Who Will Win New MLA Name Vote Counting Updates
दतिया उपचुनाव परिणाम लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:40 AM, 03-Aug-2026

परिणाम से पहले पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कांग्रेस से निष्कासित

दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह लगातार राजेंद्र भारती पर चुनाव में भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप लगा रहे थे। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप खुले तौर पर सामने आए थे। 

07:12 AM, 03-Aug-2026

एक नजर में दतिया उपचुनाव

विज्ञापन
06:41 AM, 03-Aug-2026

20 टेबलों पर 15 राउंड में होगी वोटों की गिनती

दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 20 टेबलें बनाई गई हैं और 15 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। पूरी प्रक्रिया में करीब 350 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सुबह 9 बजे के बाद शुरुआती रुझान आने शुरू होने की संभावना है।

10:38 PM, 02-Aug-2026

Datia Bye Election Result Live: दतिया को मिलेगा नया विधायक, भाजपा या कांग्रेस किसकी होगी जीत? आज आएगा परिणाम

दतिया विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज सामने आ जाएगा। यह सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बड़ा राजनीतिक इम्तिहान माना जा रहा है। इस जनादेश से न केवल दोनों दलों की चुनावी रणनीति की परीक्षा होगी, बल्कि पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक साख और संगठन में उनकी पकड़ को लेकर भी अहम संदेश जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed