{"_id":"6a6ff7ec9b368a032d063d2a","slug":"posing-as-tenants-two-agra-men-allegedly-murder-widow-for-jewellery-two-phone-calls-expose-the-crime-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: किराए पर कमरा लेने आए बदमाश, लूट लिए गहने; इसलिए विधवा को दी खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किराए पर कमरा लेने आए बदमाश, लूट लिए गहने; इसलिए विधवा को दी खौफनाक मौत
Mon, 03 Aug 2026 07:37 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:37 AM IST
सार
किराए पर कमरा लेने का नाटक कर घर में घुसे आगरा के दो युवकों ने 52 वर्षीय विधवा सरोज देवी की हत्या कर गहने लूट लिए। वारदात से पहले मृतका की पड़ोसी और पूर्व किराएदार से हुई फोन पर बातचीत पुलिस के लिए अहम सुराग बनी, जबकि लूटा गया सोना गलाकर बेचने की बात सामने आई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद न्यूज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित बंद मकान में 23 जुलाई को मृत मिलीं 52 वर्षीय विधवा सरोज देवी की हत्या का राज आखिरकार पुलिस की तफ्तीश में खुल गया है। लूट के इरादे से आए आगरा के दो शातिर युवकों ने किराए पर कमरा लेने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मृतका की पूर्व किराएदार और पड़ोसी महिला से मिली जानकारी के बाद हाथ लगे हैं। वहीं, वारदात के बाद बदमाशों द्वारा लूटा गया सोना शिकोहाबाद में गलाकर बिकवाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आगरा के दो युवक 21 और 22 जुलाई को कमरा किराए पर लेने के बहाने सरोज देवी के घर पहुंचे थे। 23 जुलाई को दोनों युवक फिर से पहुंचे और कहा कि वे कमरा फाइनल करने के लिए एडवांस देने आए हैं। जैसे ही सरोज देवी ने गेट खोला, आरोपी अंदर दाखिल हुए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने सरोज देवी के सीने में नुकीली वस्तु घोंपकर उनकी हत्या कर दी और गले की सोने की माला, कानों के टॉप्स, हाथों की चूड़ियां व अंगूठी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो कॉल्स ने खोल दिया हत्या का राज
थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन शर्मा ने बताया कि वारदात से ठीक पहले सरोज देवी अपनी पड़ोसी पूजा गुप्ता से फोन पर बात कर रही थीं। उन्होंने पूजा से कहा था कि कमरे के लिए आए युवकों से बात करके वह थोड़ी देर में कॉल करती हैं। इससे पहले सरोज देवी ने अपनी पूर्व किराएदार रेनू (जो एक पुलिसकर्मी की पत्नी हैं) को भी फोन पर बताया था कि आगरा के दो लड़के किराए पर कमरा मांगने आए हैं। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पूजा और रेनू से मिली इसी लीड के आधार पर कड़ियां जुड़ती चली गईं और पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हो गया।

शिकोहाबाद में गलाया गया 19 ग्राम सोना, मक्खनपुर के स्वर्णकार की तलाश
हत्याकांड के बाद बदमाशों ने लूटा हुआ करीब 19 ग्राम सोना मक्खनपुर क्षेत्र के ही एक स्वर्णकार को बेच दिया था। इसके बाद एक युवक उस माल को गलाने के लिए शिकोहाबाद के बड़ा बाजार स्थित एक सर्राफा के पास ले गया। वहां महाराष्ट्र निवासी एक कारीगर से सांठगांठ कर सोने को गलवाया और फिर बिकवा भी दिया।
,

सूचना मिलने पर मक्खनपुर और शिकोहाबाद पुलिस ने शनिवार देर रात स्वर्णकार और कारीगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, स्थानीय सर्राफों की सिफारिशों और प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। अब पुलिस मक्खनपुर के उस मुख्य स्वर्णकार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है जिसने बदमाशों से लूटा हुआ माल खरीदा था। पुलिस के भय से आरोपी स्वर्णकार फोन बंद कर फरार हो गया है।
सीओ शिकोहाबाद शेखर सेंगर ने बताया कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। मुख्य आरोपियों और माल खरीदने वाले मक्खनपुर के स्वर्णकार की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।