फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband performs Pind Daan for his living wife in firozabad

जीते जी मार डाली पत्नी: पति ने कर दिया पिंडदान, फिर की ऐसी हरकत; दौड़ी-दौड़ी थाने पहुंची महिला, देखें VIDEO

Sun, 02 Aug 2026 10:53 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 10:53 PM IST
सार

पीड़िता ने यह भी सनसनीखेज दावा किया है कि तीन दिन पूर्व उसकी ननद और देवर ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। अपनी जान बचाने के लिए उसे खुद को एक कमरे में बंद करना पड़ा था।

विज्ञापन
Husband performs Pind Daan for his living wife in firozabad
पति ने किया जीते जी पत्नी का पिंडदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और अमानवीय मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी जीवित पत्नी का 'पिंडदान' (मृत्यु के बाद का कर्मकांड) कर दिया और इसका वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


पांच साल से चल रहा था शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न
लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला विष्णु (सरनाम सिंह आईटीआई) की रहने वाली पीड़िता दीपा स्वर्णकार का विवाह 26 अगस्त 2014 को जितेंद्र प्रकाश के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि पिछले पांच साल से उसके ससुराल वाले उसका लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत में मुख्य रूप से पति जितेंद्र प्रकाश, ननद शालिनी जैन, देवर नकुल उर्फ नारायण वर्मा, सास मंजू वर्मा पर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवित पत्नी का पिंडदान और जानलेवा हमला
घरेलू हिंसा का यह मामला रविवार को तब और गंभीर हो गया जब पति जितेंद्र ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने अपनी जीवित पत्नी का पिंडदान करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया। जब दीपा ने इस शर्मनाक कृत्य का कड़ा विरोध किया, तो पति ने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन

देवर ने बेरहमी से पीटा
पीड़िता ने यह भी सनसनीखेज दावा किया है कि तीन दिन पूर्व उसकी ननद और देवर ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। अपनी जान बचाने के लिए उसे खुद को एक कमरे में बंद करना पड़ा था। पीड़िता का कहना है कि उसके पास इस पूरी मारपीट की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के तौर पर मौजूद है।

पुलिस का एक्शन और जांच
इस खौफनाक घटना के बाद डरी-सहमी पत्नी ने थाने पहुंचकर पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर तेजस त्रिपाठी ने बताया कि महिला द्वारा जीवित रहते हुए पिंडदान करने और ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed