फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   High-voltage line collides with tin shed in Etmadpur, power of Mohammadabad feeder goes out

Firozabad News: एत्मादपुर में टीन शेड से टकराई हाई-वोल्टेज लाइन, मोहम्मदाबाद फीडर की बत्ती गुल

Sun, 02 Aug 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
High-voltage line collides with tin shed in Etmadpur, power of Mohammadabad feeder goes out
33केवी हाईटेंशन लाइन पर लोगों द्वारा डाली गई चेननिगम - फोटो : 33केवी हाईटेंशन लाइन पर लोगों द्वारा डाली गई चेन निगम
टूंडला। आगरा के एत्मादपुर में रविवार शाम लगभग पांच बजे 33केवी मोहम्मदाबाद फीडर लाइन की रेंज में एक मकान की छत पर लगा लोहे का टीन शेड आने से तेज धमाके के साथ फॉल्ट हो गया और लाइन ट्रिप होने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जब विद्युत निगम की टीम सप्लाई बहाल करने पहुँची, तो स्थानीय लोगों ने भारी विरोध करते हुए विद्युत लाइन पर लोहे की चेन फेंक दी और काम नहीं होने दिया। इस कारण भीषण गर्मी में लोग हाल-बेहाल रहे। बाद में विद्युत निगम के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से नया पोल लगाने की आवश्यकता बताते हुए स्थानीय प्रशासन की मदद से लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शाम करीब साढ़े सात बजे फॉल्ट ठीक कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed