फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seven dead in explosion during Swat peace rally in NW Pakistan; Khyber Pakhtunkhwa province

Pakistan: पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका; 14 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल; आत्मघाती हमले की आशंका

Sun, 02 Aug 2026 09:02 PM IST
Pavan पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर Published by: Pavan Updated Sun, 02 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह आत्मघाती हमला हो सकता है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Seven dead in explosion during Swat peace rally in NW Pakistan; Khyber Pakhtunkhwa province
पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन के अनुसार, यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्वात पीस रैली निकाली जा रही थी। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जो क्षेत्र में शांति बहाल करने और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Nepal: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सुधरे हालात, कई इलाकों से हटा कर्फ्यू; शांति बहाली के लिए समझौता
विज्ञापन


आत्मघाती हमला होने की आशंका
स्वात पुलिस ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों का कहना है कि धमाका आत्मघाती हमला हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। जांच एजेंसियां घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति की मांग के लिए निकाली गई थी रैली
यह रैली स्वात अमन जिरगा की ओर से आयोजित की गई थी। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों में स्वात और आसपास के इलाकों में सुरक्षा हालात बिगड़ने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके विरोध में यह रैली निकाली गई थी।

यह भी पढ़ें- Dhaka: चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश हाईकोर्ट से दो मामले में जमानत, तस्लीमा नसरीन ने गिरफ्तारी को बताया अवैध

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
धमाके के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के कारणों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed