फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Tensions: Tensions persist in Strait of Hormuz; Iran dismisses reports of an agreement

पश्चिम एशिया तनाव: होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव जारी, ईरान ने समझौते की खबरों को किया खारिज

Sun, 02 Aug 2026 10:00 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, तेहरान
आईएएनएस, तेहरान Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
West Asia Tensions: Tensions persist in Strait of Hormuz; Iran dismisses reports of an agreement
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री सैयद माजिद इब्न अल-रजा ने रविवार को कहा कि तेहरान अपने हर 'दुश्मन' की धमकी को गंभीर और वास्तविक मानता है। उन्होंने इन खतरों को सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव या डराने की रणनीति मानने से इनकार किया। 

विज्ञापन


अल-रेजा नकारा ट्रंप का दावा
अल-रेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हम न तो हैरान हैं और न ही चुप बैठेंगे। हम हर खतरे को अपनी तैयारी बढ़ाने, अपनी रोकथाम क्षमता मजबूत करने और अपनी ताकत को और विकसित करने का आधार मानते हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने यह टिप्पणी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद की, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने फिलहाल ईरान पर नए हमले रोकने का फैसला किया है।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ ऐसी सैन्य शक्ति और क्षमता के साथ पूरी तरह तैयार था, जैसी द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नहीं देखी गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि ईरान और कुछ अन्य मध्य-पूर्वी देशों के अनुरोध पर उन्होंने कार्रवाई रोक दी। ट्रंप के अनुसार, एक संभावित समझौते पर काम चल रहा है, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत, पूरी तरह और स्थायी रूप से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिकी मीडिया की कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अमेरिका और इजरायल सप्ताहांत के दौरान ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले शुरू कर सकते हैं।इस्राइल के चैनल 12 न्यूज ने रविवार को रिपोर्ट दी कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कतर और अमेरिका की मध्यस्थता से तैयार एक समझौते को मंजूरी दे दी है। इस कथित समझौते के तहत जहाज ईरान के नियंत्रण वाले हिस्से से खाड़ी में प्रवेश करेंगे और ओमान के जलक्षेत्र से बाहर निकलेंगे। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' न्यूज ने ईरानी वार्ता टीम के करीबी एक सूत्र के हवाले से इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया।


फार्स ने एक सैन्य सूत्र के हवाले से कहा कि जब तक अमेरिका की 'शत्रुतापूर्ण और दुर्भावनापूर्ण गतिविधियां' जारी रहेंगी, तब तक होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा। केवल उन्हीं जहाजों को आने-जाने की अनुमति होगी जो ईरान की ओर से तय किए गए मार्गों का उपयोग करेंगे और जिन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना से अनुमति और समन्वय प्राप्त होगा। सूत्र ने चेतावनी दी कि अन्य रास्ते सुरक्षित नहीं हैं। साथ ही उसने कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को लेकर ईरान की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed