{"_id":"6a6f2b053858fa81320ff87b","slug":"moscow-mayor-calls-saturday-s-deadly-bomb-attack-on-restaurant-a-terrorist-act-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moscow Blast: रेस्तरां में बम धमाके को मेयर ने बताया 'आतंकी हमला', तीन लोगों की हुई मौत; कैसे हुआ विस्फोट?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Moscow Blast: रेस्तरां में बम धमाके को मेयर ने बताया 'आतंकी हमला', तीन लोगों की हुई मौत; कैसे हुआ विस्फोट?
Sun, 02 Aug 2026 05:04 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:04 PM IST
सार
मॉस्को के मेयर ने रेस्तरां में हुए बम धमाके को आतंकी हमला करार दिया है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉस्को के मेयर ने राजधानी के मध्य इलाके में रेस्तरां में हुए बम धमाके को 'आतंकी हमला' करार दिया। इससे पहले, रूसी सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया था कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में धमाका करने वाला व्यक्ति भी शामिल है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
स्थानीय अधिकारियों ने क्या बताया?
रूस के सरकारी मीडिया ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में धमाका करने वाला व्यक्ति भी शामिल है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने बताया कि मॉस्को के कुड्रिंस्काया स्क्वायर स्थित रेस्तरां में विस्फोटक उपकरण फटने से 21 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: हिमस्खलन में कैसे फंसे निर्मल पुर्जा?: पल में गायब हुए पर्वतारोही, हादसे से पहले का बताया जा रहा वायरल वीडियो
समाचार एजेंसी ने बताया कि एक अज्ञात महिला धमाके में मारी गई, जो विस्फोटक उपकरण लेकर रेस्तरां में जाने की कोशिश कर रही थी। इसके अलावा, एक सुरक्षा गार्ड और एक ग्राहक की भी मौत हुई है।
आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि महिला रेस्तरां में बम छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद बम में विस्फोट हो गया। मॉस्को जांच समिति ने समाचार एजेंसी को बताया कि इस हमले की जांच अभी जारी है।