{"_id":"6a6f631dd1bb286db70fe562","slug":"seven-dead-in-explosion-during-swat-peace-rally-in-nw-pakistan-khyber-pakhtunkhwa-province-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला; 14 की मौत, 12 से ज्यादा घायल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला; 14 की मौत, 12 से ज्यादा घायल; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 02 Aug 2026 09:02 PM IST
Pavan
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: Pavan
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:02 PM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में शांति रैली के दौरान हुए विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह आत्मघाती हमला हो सकता है। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान धमाका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में रविवार को एक शांति रैली के दौरान हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, इसमें पांच सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इस धमाके में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन के अनुसार, यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में उस समय हुआ, जब स्वात पीस रैली निकाली जा रही थी। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, जो क्षेत्र में शांति बहाल करने और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।
यह भी पढ़ें- Nepal: नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा के बाद सुधरे हालात, कई इलाकों से हटा कर्फ्यू; शांति बहाली के लिए समझौता
आत्मघाती हमला होने की आशंका
स्वात पुलिस ने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है और 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों का कहना है कि धमाका आत्मघाती हमला हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। जांच एजेंसियां घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
शांति की मांग के लिए निकाली गई थी रैली
यह रैली स्वात अमन जिरगा की ओर से आयोजित की गई थी। रैली में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लेकर और नारे लगाकर क्षेत्र में शांति बहाल करने की मांग कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों में स्वात और आसपास के इलाकों में सुरक्षा हालात बिगड़ने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके विरोध में यह रैली निकाली गई थी।
यह भी पढ़ें- Dhaka: चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश हाईकोर्ट से दो मामले में जमानत, तस्लीमा नसरीन ने गिरफ्तारी को बताया अवैध
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
धमाके के तुरंत बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के कारणों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।