{"_id":"6a6f884f0d342f7c4403ab46","slug":"five-vehicles-collide-at-the-jarauli-cut-on-the-national-highway-three-women-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-181132-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नेशनल हाईवे जरौली कट पर आपस में भिड़े पांच वाहन, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नेशनल हाईवे जरौली कट पर आपस में भिड़े पांच वाहन, तीन महिलाएं घायल
Sun, 02 Aug 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
टूंडला के जरौली कट पर हादसे के बाद खड़ वाहन व लोगपुलिस
- फोटो : टूंडला के जरौली कट पर हादसे के बाद खड़ वाहन व लोग पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। नेशनल हाईवे स्थित जरौली कट पर रविवार दोपहर बैरियर के पास मोड़ने के दौरान एक के पीछे एक कर आपस में पांच वाहन टकरा गए। दुर्घटना में ऑटो सवार तीन महिलाएं चोटिल हो गईं, जबकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर खेड़ा निवासी अंकित शर्मा दोपहर करीब एक बजे अपनी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जरौली कट पर लगे बैरियर के पास से मुड़ने लगे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे आ रही दो ईको गाड़ियां और एक ऑटो भी अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से भिड़ गए। ऑटो में बैठीं तीन महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोटिल महिलाएं किसी अन्य साधन से गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी थीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।