फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forecast of thunderstorms and rain in Agra for next five days

Weather Update: चिपचिपी गर्मी और उमस ने किया बेहाल, बारिश का लंबा होता इंतजार; माैसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

Mon, 03 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 03 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

मानसून सीजन में भी बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। रविवार को हुई बूंदाबांदी ने उमस और बढ़ा दी। ऐसे में लोगों को चिपचिपी गर्मी ने बेहाल कर दिया। 

विज्ञापन
Forecast of thunderstorms and rain in Agra for next five days
agra weather - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसून सीजन के बावजूद आगरा में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को सुबह से ही शहरवासी चिपचिपी गर्मी और उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद आसमान में घने बादल घिरने से बारिश की उम्मीद जगी लेकिन हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को और अधिक उमस वाला बना दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जीते जी मार डाली पत्नी: पति ने कर दिया पिंडदान, फिर की ऐसी हरकत; दौड़ी-दौड़ी थाने पहुंची महिला, देखें VIDEO
विज्ञापन


 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। बादलों की आवाजाही के बीच तेज बारिश न होने से उमस का असर बढ़ गया है। हालांकि माैसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिन आंधी-बारिश का अनुमान जताया है। 

ये भी पढ़ें-अपहरण का LIVE VIDEO: बाजार से आ रही मां के हाथ से छीना बेटा, कार में डाल भागा किडनैपर; खुलासे से सब हैरान









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed