{"_id":"6a6ff408a9cc2d766c0da98d","slug":"sawan-monday-2026-devotees-performed-jalabhishek-at-kashi-vishwanath-temple-and-shiva-temples-in-varanasi-2026-08-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2026: काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा; हर तरफ महादेव की गूंज, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2026: काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा; हर तरफ महादेव की गूंज, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:40 AM IST
सार
Varanasi News: सावन का पहला सोमवार आज है। इस अवसर पर काशी के सभी मंदिरों में भक्तों की कतार लगी है। विश्वनाथ धाम में एक दिन पहले से कतार में खड़े शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर मंगल कामना की। इस दौरान मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
1 of 10
काशी में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन का पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम समेत जिले के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। विश्वनाथ धाम में भक्तों की लाइन एक दिन पहले ही लग गई थी। सोमवार की सुबह मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। रविवार से ही चहुंओर बम बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। शिवधाम नगरी में कोई 50, कोई सौ किमी दूर से संकल्पित होकर आए कांवड़ियों का जत्था देवाधिदेव महादेव की भक्ति में लीन रहा।
2 of 10
काशी में शिवभक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ में जलाभिषेक करने के लिए रात में ही कतारबद्ध होकर बारी के इंतजार में पूरी रात गुजारे। सोमवार की सुबह चार बजे भोर से जलाभिषेक शुरू हुआ। उधर, मार्कंडेय महादेव, महामृत्युंजय, तिलभांडेश्वर सहित सभी शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भीड़ रही।
3 of 10
काशी में शिवभक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, यादव बंधुओं का जत्था भी जलाभिषेक के लिए गौरी केदारेश्वर महादेव से जलाभिषेक यात्रा निकाला। 40 हजार से अधिक यादव बंधु शामिल हुए। 17 किमी की जलाभिषेक यात्रा कर बाबा विश्वनाथ सहित नौ शिवालयों व देवालयों जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान गंगा स्नान और शिवालयों में दर्शन करने का सिलसिला भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
काशी में शिवभक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव का पावन मास का पहला सोमवार को शिवालयों में भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्त जलाभिषेक के लिए श्रीकाशी विश्वनाथ, मार्कंडेय महादेव सहित प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किए।
विज्ञापन
5 of 10
काशी में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए रविवार को गाजेबाजे के साथ कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा। शाम ढलने के साथ ही गंगा स्नान कर कांवड़िया विश्वनाथ धाम में जाने वाले मार्गों पर लगे बैरिकेडिंग में पहुंचने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।