फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Yoga teacher recruitment scam in azamgarh Kingpin of gang that defrauded 118 people arrested

योग शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा: 118 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 17 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

Mon, 03 Aug 2026 08:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 03 Aug 2026 08:06 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में योग शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 118 लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Yoga teacher recruitment scam in azamgarh Kingpin of gang that defrauded 118 people arrested
आरोपी रितेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने सरकारी स्कूल और एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना रितेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि एक अगस्त को पुरानी बस्ती निवासी सुजाता जायसवाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रितेश वर्मा, संदीप गुप्ता और उनके अन्य सहयोगियों ने सरकारी स्कूल एवं एनजीओ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति अभ्यर्थी 1.35 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद मैक्स आइडिया के नाम से फर्जी एवं कूटरचित नियुक्ति पत्र देकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan Somwar 2026: काशी में कांवड़ियों का उमड़ा सैलाब, भक्तों पर पुष्पवर्षा; हर तरफ महादेव की गूंज, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पूछताछ में रितेश वर्मा ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करता था।

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि गिरोह ने इसी तरीके से कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 17 फर्जी नियुक्ति पत्र तथा अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed