फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Capacity of Gopalpur substation to increase

Azamgarh News: 40 लाख से गोपालपुर उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता

Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Gopalpur substation to increase
आजमगढ़। वितरण खंड फूलपुर के गोपालगंज उपकेंद्र में पांच एमबीए का नया पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के 11 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उपकेंद्र गोपालगंज से बस्ती भुजवल, नरखोरा, गोपालगंज और एक 600 केवी का औद्योगिक फीडर निकला है। विद्युत निगम के अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि उपकेंद्र से विभिन्न भार के 11,300 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं, एक उद्योग भी जुड़ा है। वर्तमान में उपकेंद्र पर आठ एमबीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। अधिक लोड होने के कारण खासकर गर्मी के दिनों में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। उपभोक्ताओं को कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए निगम की तरफ से उपकेंद्र पर पांच एमबीए का एडिनशल पॉवर ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए 40 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसको शासन से मंजूरी भी मिल गई है। विभाग की तरफ से ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। जल्दी ही ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
गोपालपुर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यहां 40 लाख रुपये की लागत से पांच एमबीए का एडिशनल पॉवर ट्रांसफऍर्मर लगाया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और कटौती की समस्या से निजात मिल सकेगी। - राजकुमार, अवर अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed