फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   CG Crime two Minors Arrested After Stabbing Biker to Death for Resisting Robbery in Janjgir-Champa

CG Crime: लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे, फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या; CCTV से पकड़े गए दो नाबालिग

Mon, 03 Aug 2026 12:50 PM IST
जांजगीर-चांपा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: जांजगीर-चांपा ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 12:50 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा में ड्यूटी पर जा रहे एक चौकीदार से दो नाबालिगों ने लिफ्ट मांगी और रास्ते में पैसे लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर हथियार बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
CG Crime two Minors Arrested After Stabbing Biker to Death for Resisting Robbery in Janjgir-Champa
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले की चांपा रोड पर रविवार रात करीब 10:24 बजे लिफ्ट मांगकर लूट की नीयत से दो नाबालिगों ने 52 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान राधेश्याम सूर्यवंशी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दो नाबालिगों ने आगे जाने के लिए मांगी लिफ्ट
जानकारी के अनुसार, राधेश्याम सूर्यवंशी खोखरा गांव के निवासी थे और कुलीपोटा स्थित एक कबाड़ी की दुकान में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। रविवार रात करीब 9:30 बजे वह मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी चौक के पास दो नाबालिगों ने आगे जाने के लिए उनसे लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन


चलती बाइक में हथियार से हमला किया
जब वे मेगा मार्ट के पास पहुंचे तो बाइक पर पीछे बैठे दोनों नाबालिगों ने उनसे पैसों की मांग की। आरोप है कि इसी दौरान चलती बाइक पर ही चाकूनुमा हथियार से उन पर हमला कर दिया। राधेश्याम ने बाइक रोककर विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर कई बार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल राधेश्याम सड़क पर गिर पड़े और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कांग्रेस ने उठाये सवाल; बोली-आतंकी हमले में मृत मजदूरों का शव उनके घर तक नहीं लाना सरकार की बड़ी लापरवाही

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए की पहचान
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी योगिताबाली खापर्डे और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर दोनों नाबालिगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों नाबालिग नशे के लिए पैसे लूटने की नीयत से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक राधेश्याम सूर्यवंशी का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed