फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Traders protest over delay in arrest of jewellery theft accused

Ambikapur News: ज्वेलरी उठाईगिरी के आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी पर व्यापारियों का प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2026 08:58 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 08:58 PM IST
सार

शुक्रवार को व्यापारी संघ के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद रखकर कारगिल चौक पर चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन
Traders protest over delay in arrest of jewellery theft accused
सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करते सर्राफा कारोबारी।

विस्तार

सरगुजा जिला के सीतापुर नगर में सोने-चांदी के आभूषणों से भरी बैग की उठाईगिरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ गई है। शुक्रवार को व्यापारी संघ के नेतृत्व में सर्राफा कारोबारियों ने बाजार बंद रखकर कारगिल चौक पर चक्काजाम किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन


बीते 26 जुलाई को श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक दुकान खोलने के दौरान स्कूटी पर रखा लगभग एक करोड़ रुपये के आभूषणों से भरा बैग दो अज्ञात युवक लेकर फरार हो गए थे। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों ने कहा कि जब घटना के स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, तब भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्काजाम के कारण कारगिल चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस की आवाजाही बाधित नहीं होने दी, जबकि स्कूली बसों और यात्री वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। एहतियात के तौर पर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन लगातार नजर बनाए रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed