{"_id":"6a715118330b0e533d08096c","slug":"video-two-women-riding-an-activa-died-after-being-hit-by-a-speeding-thar-in-moga-the-accused-driver-has-been-arrested-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो महिलाओं की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो महिलाओं की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
मोगा के बुगीपुरा चौक से अमृतसर रोड को जाने वाले हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार थार गाड़ी ने आगे जा रही एक्टिवा स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक महिलाएं एक निजी अस्पताल में नौकरी के संबंध में जानकारी लेने जा रही थीं। दोनों पहले से ही एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं।
थाना मैहना के एएसआई नछतर सिंह ने बताया कि मोगा शहर की पट्टी वाली गली निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी सुमित जीत (39) एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी और उनके दो बच्चे हैं। 2 अगस्त को उसकी पत्नी अपनी सहेली दीपिका (38), निवासी कपड़ा मार्केट, के साथ एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर दोपहर करीब 3 बजे बुगीपुरा चौक से अमृतसर बाईपास पर स्थित एक नए अस्पताल में रिज्यूम देने जा रही थी। रास्ते में एक कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए थार गाड़ी चालक अर्शदीप सिंह निवासी बटाला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा दोनों मृतक महिलाओं का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।