{"_id":"6a06b1c88e3546319905f059","slug":"video-controversy-over-yograj-singhs-viral-dialogue-womens-organizations-express-outrage-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"योगराज सिंह के वायरल डायलॉग पर विवाद, महिला संगठनों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगराज सिंह के वायरल डायलॉग पर विवाद, महिला संगठनों ने जताया रोष
अमृतसर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज ‘लुखा’ के एक वायरल डायलॉग को लेकर विवाद गहरा गया है। फिल्म अभिनेता योगराज सिंह द्वारा महिलाओं के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के खिलाफ महिला और मानवाधिकार संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है।
अमृतसर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि वेब सीरीज में महिलाओं के प्रति अश्लील और अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।
मानवाधिकार संगठन से जुड़ी डॉ. जसविंदर कौर सोहल ने कहा कि फिल्मों और वेब सीरीज के नाम पर महिला समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सिख इतिहास और बाबा दीप सिंह जी जैसे महान व्यक्तित्वों से खुद को जोड़ने वाले लोगों द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है।
डॉ. सोहल ने बताया कि इस मामले की शिकायत महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को भेज दी गई है। साथ ही योगराज सिंह और वेब सीरीज से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है।
उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले कंटेंट के लिए भी सेंसरशिप जैसे नियम लागू होने चाहिए, ताकि समाज में गलत संदेश न जाएं। उनका कहना था कि फिल्मों और वेब सीरीज का युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए कलाकारों और निर्माताओं को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।