{"_id":"6a06a7f85c95109dd506f780","slug":"video-shimla-major-surge-in-petrol-and-diesel-prices-in-the-capital-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: राजधानी शिमला में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: राजधानी शिमला में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा उछाल
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:28 AM IST
Link Copied
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक हुए इजाफे ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को शहर में पेट्रोल व डीजल के नए दाम लागू हो गए हैं। जिसके चलते वाहन चालकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है। बढ़ी हुई कीमतों का असर अब बाजार, मालभाड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। नई दरों के अनुसार शिमला में पेट्रोल 98.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले शहर में पेट्रोल 95.17 रुपये और डीजल 87.16 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। यानी पेट्रोल में तीन रुपये से अधिक और डीजल में भी करीब तीन रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।