{"_id":"6a06af70bc6b6bfd7e08b1a9","slug":"video-kanpur-sp-mla-amitabh-bajpai-put-under-house-arrest-amid-parmat-school-row-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई नजरबंद, स्कूल निर्माण तक नंगे पैर रहने की खाई कसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई नजरबंद, स्कूल निर्माण तक नंगे पैर रहने की खाई कसम
कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक रूप से और अधिक गर्मा गया है। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी विधायक अमिताभ बाजपेई को प्रशासन ने कड़ी निगरानी में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से ही भारी पुलिस बल उनके घर के बाहर तैनात कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
विधायक अमिताभ बाजपेई ने प्रशासनिक कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार घर से निकलने का प्रयास करेंगे। यदि प्रशासन उन्हें रोकता है तो वह पुलिस से अनुरोध करेंगे कि उन्हें उसी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने से रोका गया तो वह अपने घर पर ही हवन-पूजन कर वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।