Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
The Sacred Bhagwan Valmiki Pilgrimage Site to Receive a New Identity; Development Works Worth ₹17.73 Crore Have Begun.
{"_id":"6a069cc27fb070b0f40e9530","slug":"video-the-sacred-bhagwan-valmiki-pilgrimage-site-to-receive-a-new-identity-development-works-worth-rs1773-crore-have-begun-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पावन भगवान वाल्मीकि तीर्थ को मिलेगी नई पहचान, 17.73 करोड़ के विकास कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावन भगवान वाल्मीकि तीर्थ को मिलेगी नई पहचान, 17.73 करोड़ के विकास कार्य शुरू
अमृतसर में स्थित पावन भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल को नई और आधुनिक पहचान देने के लिए पंजाब सरकार ने 17 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बड़े विकास कार्य शुरू किए हैं। इन कार्यों का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य बलबीर सिंह सीचेवाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक जसबीर सिंह संधू तथा आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि पंजाब सरकार भगवान वाल्मीकि जी के पावन तीर्थ स्थल के विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक स्थल देश-विदेश की संगतों की आस्था का केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी फंड से तीर्थ स्थल की सुंदरता बढ़ेगी और श्रद्धालुओं की जरूरतें पूरी होंगी।
कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि वाल्मीकि तीर्थ एडवाइजरी बोर्ड के गठन के बाद यहां विकास कार्यों को तेज गति मिली है। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में हुई बैठक के बाद सभी विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजा गया था, जिसके बाद सरकार ने 17.73 करोड़ रुपये जारी किए। उन्होंने कहा कि यह राशि तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खर्च की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि आगामी अक्टूबर माह में यहां राज्य स्तरीय धार्मिक समागम आयोजित किया जाएगा। हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा सभी सामाजिक वर्गों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध रही है और वाल्मीकि समाज की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है।
समारोह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे। लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।