फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Independence day celebration 2026 on Attari Wagah border

स्वतंत्रता दिवस 2026: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों का कार्यक्रम, DIG ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Sat, 15 Aug 2026 05:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2026 05:00 PM IST
सार

डीआईजी ने जवानों को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। 

विज्ञापन
Independence day celebration 2026 on Attari Wagah border
अटारी-वाघा बॉर्डर पर आजादी का जश्न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में अमृतसर की अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की ओर से विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSF के DIG एसएस चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


DIG एसएस चंदेल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BSF के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना BSF के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि  बीएसएफ ने सीमा पर दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। जवानों ने कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, ड्रोन गिराए और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ व हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

 

समारोह के दौरान दो बीएसएफ जवानों को सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। डीआईजी ने इसे जवानों की मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने जवानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से सीमा परिसर गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। डीआईजी ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि शाम साढ़े छह बजे रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन होगा जिसको देखने के लिए काफी संख्या में लोग देश-विदेश से पहुंचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed