{"_id":"6a80548eeab59bb8390080bc","slug":"video-80th-independence-day-celebrated-with-great-fanfare-at-the-attari-wagah-border-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: अटारी-वाघा सीमा पर धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: अटारी-वाघा सीमा पर धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में अमृतसर की अटारी-वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में BSF के DIG एसएस चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सीमा पर तैनात जवानों और अधिकारियों में इस दौरान खासा उत्साह देखने को मिला।
DIG एसएस चंदेल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि BSF के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में पूरी निष्ठा के साथ डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करना BSF के लिए गर्व की बात है और जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
उन्होंने कहा कि BSF ने सीमा पर दुश्मन की गतिविधियों का मजबूती से मुकाबला किया है। जवानों ने कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, ड्रोन गिराए और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ व हथियार बरामद किए हैं।
समारोह के दौरान दो BSF जवानों को सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। DIG ने इसे जवानों की मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने जवानों को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के जयकारों से सीमा परिसर गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांध दिया। DIG ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।