{"_id":"6a8054f517acf2979306dd83","slug":"video-dhamis-statement-regarding-the-attack-on-sikhs-including-sukhbir-badal-at-hazur-sahib-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजोआणा अपनी आन-शान और गैरत पर अडिग खड़े महान ‘जिंदा शहीद’ : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोआणा अपनी आन-शान और गैरत पर अडिग खड़े महान ‘जिंदा शहीद’ : धामी
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भाई बलवंत सिंह राजोआणा की हाल में सामने आई चिट्ठी को लेकर बड़ा बयान दिया है। धामी ने कहा कि उन्हें राजपुरा से राजोआणा का संदेश और चिट्ठी प्राप्त हुई है। उन्होंने राजोआणा को ‘महान जिंदा शहीद’ बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी आन, शान और गैरत से कभी समझौता नहीं किया और आज भी अपने फैसले पर अडिग खड़े हैं।
धामी ने कहा कि राजोआणा ने शुरुआत से लेकर मुकदमे और मौत की सजा तक के सफर में अपनी कौमी भावना को कायम रखा। उन्होंने बताया कि एसजीपीसी पहले भी उन्हें पत्र लिख चुकी है और कमेटी की ओर से दायर की गई मर्सी पिटीशन वापस लेने की अपील की गई है, ताकि उनकी इच्छा का सम्मान किया जा सके। धामी ने कहा कि ऐसे सिख सूरबीर करोड़ों में कोई विरले ही होते हैं।
वहीं, सिखों के आपस में लड़ने को धामी ने बड़ी बदकिस्मती करार दिया। उन्होंने सचखंड श्री हजूर साहिब में सुखबीर सिंह बादल और उनके परिवार समेत गए सिखों पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि गुरुघरों में गुरु मर्यादा के खिलाफ होने वाली घटनाओं से सभी को सबक लेने की जरूरत है।
धामी ने कहा कि सिखों को विरोधियों के हाथों की कठपुतली बनकर ऐसा इतिहास नहीं बनाना चाहिए, जिसे भविष्य में काले अक्षरों में लिखा जाए। उन्होंने सिख संगत से गुरु इतिहास से सीख लेकर आपसी मतभेद खत्म करने और पंथ की चढ़दी कला के लिए मिलकर काम करने की अपील की। गुरबाणी प्रसारण के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।