{"_id":"6a070a6ee30824a9dc0d86d3","slug":"video-hamirpur-dc-inspects-library-red-cross-lab-medical-college-and-drug-de-addiction-centre-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी ने लाइब्रेरी, रेडक्रॉस लैब, मेडिकल काॅलेज और नशा निवारण केंद्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी ने लाइब्रेरी, रेडक्रॉस लैब, मेडिकल काॅलेज और नशा निवारण केंद्र का किया निरीक्षण
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को विभिन्न संस्थानों के परिसरों और मुख्य बाजार का निरीक्षण करके विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपायुक्त ने सर्वप्रथम जिला पुस्तकालय का निरीक्षण करके वहां युवाओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस परिसर में आम पाठकों और विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कई विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को पुस्तकालय में प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। इसके बाद उपायुक्त मुख्य बाजार से होते हुए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के पुराने भवन के परिसर के सदुपयोग और इसके आस-पास पार्किंग इत्यादि की संभावनाओं के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने मेडिकल कालेज अस्पताल के परिसर में संचालित की जा रही जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की लैब में विभिन्न सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने सोसाइटी के सचिव और अन्य अधिकारियों को अस्पताल परिसर के गेट पर रेडक्रॉस लैब में होने वाले टैस्टों व दरें प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस लैब का लाभ उठा सकें। इस मौके पर एडीसी अभिषेक गर्ग,मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देशराज शर्मा, मेडिकल कालेज के अतिरिक्त निदेशक अवनिंदर सिंह, कालेज के अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।