साल 2020-23 के बीच दुनियाभर ने कोरोना का व्यापक देखा, हालांकि पिछले दो साल से संक्रमण के मामले बिल्कुल न के बराबर हो गए थे। लोगों ने यह मान लिया था कि कोविड अब बीते दौर की बात है। लेकिन एक बार फिर अब कोरोना सिर उठाता दिख रहा है।
Corona Alert: फिर लौट आया कोरोना? चार साल बाद देश में कोविड-19 से मौत का पहला मामला, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Covid-19 In India: आंध्र प्रदेश में चार साल बाद कोविड-19 से मौत का मामला दर्ज होने और चार नए संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। क्या संक्रमण का दौर फिर से वापस आ रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 फिर बढ़ा रहा टेंशन
खबरों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चार दिन इलाज के बाद 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई । इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेनमेंट के उपाय शुरू कर दिए हैं।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 46 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ और लगातार खांसी की शिकायत के साथ स्थानीय अस्पताल में भर्ती हुआ था।
- डॉक्टरों ने उसकी इलाज शुरू की, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। एक्स-रे से पता चला कि उसके दोनों फेफड़ों को काफी नुकसान पहुंचा था और उसे निमोनिया हो गया था।
- हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए मरीज के बायोलॉजिकल सैंपल को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी पक्के नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।
संक्रमितों की क्या खबर है?
वायरस से संक्रमित पाए गए चार लोगों में से तीन होम आइसोलेशन में हैं, जबकि चौथे व्यक्ति में हल्के लक्षण हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने कहा, कडपा वायरोलॉजी लैब में आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान चारों मरीज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। मरीजों को कोविड वैक्सीन की दो डोज भी लग चुकी थीं, जबकि उनमें से एक ने बूस्टर डोज भी ली थी।
सावधानी बरतें-घबराएं नहीं
कोरोना के जोखिमों को देखते हुए अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों से कोरोना से बचाव के उपाय जैसे जैसे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने और हाथों की साफ-सफाई का ध्यान देते रहने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ये उपाय एहतियाती हैं। कोरोना के मामलों को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मौजूदा संक्रमण के मामलों के लिए कोरोना का कौन सा वैरिएंट जिम्मेदार है, फिलहाल इनकी पुष्टि के लिए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।