Peanut Butter Banane Ki Vidhi: खान-पान को लेकर भारतीय रसोई में प्राथमिकता होती है स्वाद परोसना। इसके अलावा एक जैसा भोजन या व्यंजन खिलाने के बजाय हर दिन कुछ नया और अलग स्वाद भी जरूरी है। लेकिन सबसे जरूरी है स्वास्थ्य। खाना ऐसा हो जो स्वाद के साथ सेहत भी दे।
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दिन अलग और हेल्दी स्नैक्स झटपट बनाना आसान नहीं होता, ऐसे में लोग बाजार की चीजों को भी शामिल करते हैं जैसे पीनट बटर। पीनट बटर सिर्फ जिम जाने वालों का ही नहीं, बल्कि बच्चों, युवाओं और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोगों का भी पसंदीदा फूड बन चुका है। यह प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
लेकिन बाजार में मिलने वाले कई पीनट बटर में अतिरिक्त चीनी, प्रिजर्वेटिव और रिफाइंड ऑयल मिलाए जाते हैं, जो नियमित सेवन के लिए बेहतर विकल्प नहीं माने जाते।
हालांकि अगर आप शुद्ध, ताजा और अपनी पसंद के स्वाद वाला पीनट बटर खाना चाहते हैं, तो इसे घर पर बनाना सबसे आसान और किफायती तरीका है। इसे बनाने के लिए आपको केवल कुछ साधारण सामग्री और एक मिक्सर की जरूरत होगी। मात्र 10-15 मिनट में तैयार होने वाला यह होममेड पीनट बटर स्वाद में बाजार जैसा ही होता है, बल्कि कई मामलों में उससे भी बेहतर साबित होता है।
यहां जानिए घर पर पीनट बटर बनाने की आसान विधि, जरूरी सामग्री, स्वाद बढ़ाने के टिप्स। साथ ही ये भी जानिए कि इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने का सही तरीका क्या है। लेकिन सबसे पहले जानिए पीनट बटर के फायदे।
- पीनट बटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन E, मैग्नीशियम और फाइबर पाया जाता है।
- यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है।
- पीनट बटर ऊर्जा देता है।
- मांसपेशियों की रिकवरी में भी सहायक माना जाता है।
- सीमित मात्रा में इसका सेवन वजन प्रबंधन और संतुलित आहार का हिस्सा बन सकता है।