Sweet Corn Se Kya Bana Sakte hain: स्वीट कॉर्न आज के समय में सबसे पसंदीदा और हेल्दी स्नैक्स में से एक माना जाता है। इसका हल्का मीठा स्वाद, भरपूर फाइबर, विटामिन और मिनरल्स इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। इससे बनने वाली रेसिपीज न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि बहुत कम समय में तैयार भी हो जाती हैं।
Sweet Corn Recipes: मिनटों में बनाएं स्वीट कॉर्न की 5 टेस्टी डिश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Sweet Corn Recipes In Hindi: स्वीट कॉर्न से कौन-कौन सी आसान रेसिपीज बन सकती हैं?
स्वीट कॉर्न से आप सिर्फ 10-15 मिनट में स्वीट कॉर्न चाट, चीज़ी सैंडविच, मसाला कॉर्न, स्वीट कॉर्न सूप और कॉर्न टिक्की जैसी स्वादिष्ट व हेल्दी रेसिपीज बना सकते हैं। ये नाश्ते, टिफिन और शाम के स्नैक के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीट कॉर्न से बनाएं मिनटों में ये 5 रेसिपीज
स्वीट कॉर्न चाट
अगर आपको झटपट कुछ चटपटा खाना है तो स्वीट कॉर्न चाट सबसे बेहतरीन विकल्प है।
सामग्री
-
उबले हुए स्वीट कॉर्न - 2 कप
-
प्याज -1
-
टमाटर - 1
-
हरी मिर्च
-
नींबू का रस
-
चाट मसाला
-
काला नमक
-
हरा धनिया
बनाने की विधि
स्टेप 1- सभी सामग्री को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 2- ऊपर से नींबू का रस डालें और तुरंत सर्व करें।
चीजी स्वीट कॉर्न सैंडविच
यह बच्चों का फेवरेट स्नैक है।
सामग्री
-
ब्रेड स्लाइस
-
उबला स्वीट कॉर्न
-
चीज़
-
बटर
-
काली मिर्च
-
ओरेगैनो
बनाने की विधि
स्टेप 1- ब्रेड पर बटर लगाएं। कॉर्न और चीज़ का मिश्रण भरें।
स्टेप 2- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक टोस्ट करें।
स्वीट कॉर्न सूप
यह बेहद हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प है,खासकर सर्दियों के लिए।
सामग्री
-
स्वीट कॉर्न
-
लहसुन
-
अदरक
-
काली मिर्च
-
नमक
-
कॉर्न फ्लोर
बनाने की विधि
स्टेप 1- कॉर्न को उबालें।
स्टेप 2- आधा कॉर्न पीस लें।
स्टेप 3- सभी सामग्री मिलाकर 8-10 मिनट पकाएं।
स्टेप 4- गर्मागर्म सर्व करें।
स्वीट कॉर्न मसाला
यह रेसिपी 10 मिनट में तैयार हो जाती है।
सामग्री
-
स्वीट कॉर्न
-
मक्खन
-
लाल मिर्च
-
काली मिर्च
-
चाट मसाला
-
नींबू
बनाने की विधि
स्टेप 1- पैन में मक्खन गर्म करें।
स्टेप 2- कॉर्न डालकर 2-3 मिनट भूनें।
स्टेप 3- मसाले डालें और गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं।