फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An Australian tourist setting out to visit the Kashmir Valley was led by a map to Hamirpur Himachal

Himachal: कश्मीर घाटी देखने निकले ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को मैप ने पहुंचा दिया हिमाचल के इस गांव में, वीडियो

Sat, 11 Jul 2026 01:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 01:55 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आया यह पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए दिल्ली से ऑटो लेकर रवाना हुआ था। ऑटो चालक ने मैप पर गंतव्य के रूप में केवल कश्मीर दर्ज कर दिया

विज्ञापन
An Australian tourist setting out to visit the Kashmir Valley was led by a map to Hamirpur Himachal
ऑटो में हमीरपुर पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की खूबसूरत घाटी का दीदार करने निकले एक ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक को ऑनलाइन मैप ने ऐसी जगह पहुंचा दिया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। जम्मू-कश्मीर जाने की योजना बना रहा पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव पहुंच गया। इस अनोखे सफर की कहानी अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया से भारत भ्रमण पर आया यह पर्यटक जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए दिल्ली से ऑटो लेकर रवाना हुआ था। ऑटो चालक ने ऑनलाइन मैप पर गंतव्य के रूप में केवल कश्मीर दर्ज कर दिया। अधूरी जानकारी के कारण मैप ने जम्मू-कश्मीर के बजाय हमीरपुर जिले के कश्मीर गांव का रास्ता दिखा दिया और दोनों वहीं पहुंच गए।

विज्ञापन

गांव पहुंचने के बाद पर्यटक ने स्थानीय लोगों से जम्मू-कश्मीर की जानकारी मांगी तो उन्हें पता चला कि वह देश के दूसरे छोर पर स्थित हिमाचल के कश्मीर गांव में खड़ा है। यह जानकर पर्यटक और ऑटो चालक दोनों हैरान रह गए। पर्यटक ने गांव की खूबसूरती देखी, स्थानीय लोगों से बातचीत की और कुछ समय यहां बिताया। ग्रामीणों ने भी विदेशी मेहमान का स्वागत किया। इस दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सही जानकारी मिलने के बाद पर्यटक अपने असली गंतव्य जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गया। यह घटना दिखाती है कि तकनीक की छोटी-सी चूक भी कभी-कभी यात्रियों को अनजाने में नए अनुभव और यादगार मुलाकातों तक पहुंचा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed