{"_id":"6a07037f468204e6e50facfe","slug":"video-two-accused-arrested-for-bike-theft-from-district-civil-hospital-complex-in-bhiwani-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में जिला नागरिक अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में जिला नागरिक अस्पताल परिसर से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
शहर थाना पुलिस भिवानी ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक भी बरामद की है।
गांव पुर निवासी पवन ने शहर थाना पुलिस भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 11 मई 2026 को वह अपनी बाइक पर जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक इमरजेंसी वार्ड के सामने पेड़ के नीचे खड़ी की थी, जहां से अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गए। शिकायत पर शहर थाना पुलिस भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 14 मई को पुलिस चौकी दिनोद गेट के मुख्य सिपाही राजेश कुमार ने दो आरोपियों मनजीत निवासी वाउर् नंबर 13 तोशाम फाटक बवानीखेउ़ा व राकेश निवासी गांव बलियाली को हालुवास फाटक भिवानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी टाइल लगाने का काम करते हैं तथा काम पर आने-जाने के लिए बाइक की आवश्यकता होने के कारण उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।