{"_id":"6af45f0dd7c50b97ee0fd4ae","slug":"video-under-the-eco-club-students-conducted-a-waste-disposal-and-energy-conservation-campaign-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"इको क्लब के तहत विद्यार्थियों ने चलाया कचरा निपटान और ऊर्जा बचाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको क्लब के तहत विद्यार्थियों ने चलाया कचरा निपटान और ऊर्जा बचाओ अभियान
भिवानी। क्षेत्र का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित स्कूल राजकीय प्राथमिक पाठशाला ढाणी गंगा बिशन में कार्यरत स्टेट अवॉर्डी शिक्षक लीलाराम वर्मा के मार्गदर्शन में केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लाइफ मिशन के सिद्धांतों पर आयोजित ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक- 2026 के तहत विद्यालय में विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों का आयोजन किया और नन्हे विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल, सतत एवं स्वच्छ जीवन शैली को आत्मसात किया। सात दिवसीय अभियान के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों, स्टाफ, एबीआरसी प्रोमिला एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शिक्षक लीलाराम वर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों में किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक गतिविधियों जैसे जागरूकता भाषण,सामूहिक शपथ,जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण,सस्टेनेबल पारंपरिक भोजन प्रदान करना , ई-कचरा कलेक्शन,सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना तथा सामान्य कचरा सफाई अभियान के द्वारा पर्यावरण अनुकूल, सतत एवं स्वच्छ जीवन शैली के मूल्यों को विकसित किया। विद्यालय में गीले कचरे, सूखे कचरे, ई- कचरे तथा सेनेटरी वेस्ट के संग्रहण लिए चार प्रकार के डस्टबिनों की यवस्था की गई। पौधरोपण करने के साथ-साथ नन्हे विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छता की थीम पर आधारित पोस्टर मेकिंग,स्लोगन लेखन, रंगोली मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मक और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। साबुन से हाथ धोने के अभ्यास के साथ ही जल ऊर्जा संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को जल स्रोतों का व्यावहारिक भ्रमण करवाया गया तथा बिजली ऊर्जा बचत के लिए स्विच ऑफ एक्टिविटी के तहत एक घंटा प्रतिदिन बिजली के सभी उपकरणों को बंद रखा गया तथा सामान्य फिलामेंट बल्बों की बजाय एलईडी बल्ब प्रयोग करने के महत्व को समझाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।